SPREAD GOODNESS
SPREAD HAPPINESS

SPREAD GOODNESS
SPREAD HAPPINESS

Aadhunik Bundi Ki Pakkala Ka Itihaas

299.00

Clear

Delivery Charge

Start from Rs.70 per book

No Money Back Gurantee

No Exchange

बूंदी, जिसे उसकी समृद्ध संस्कृति, साहित्य और शिक्षालयों के कारण “छोटी काशी” के रूप में भी संबोधित किया जाता है, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यहाँ की उपत्यकाएँ, जलधाराएँ, सघन वन और विविध प्राकृतिक संपदा इस भूमि की विशिष्ट पहचान को दर्शाते हैं। इस क्षेत्र की आंतरिक जीवन-शैली, जीवन-मूल्य और ऐतिहासिक परंपराएँ लंबे समय से समाज के सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रही हैं। वीर प्रसूता राजस्थान की इस धरा पर सूरवीरों और वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ यहाँ की भोजन परंपराएँ भी समाज की जीवन शैली और संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार रही हैं।

इतिहास केवल तिथियों और घटनाओं का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह एक जीवंत धारा है, जो समाज की स्मृतियों, भावनाओं, कलाओं और परंपराओं को अपने भीतर समेटे हुए आगे बढ़ती है। इसी विचार से प्रेरित होकर यह पुस्तक “आधुनिक बूंदी की पाककला का इतिहास” लिखी गई है। इस पुस्तक में बूंदी क्षेत्र की उस पाककला संस्कृति को शब्दों में संजोने का प्रयास किया गया है, जो समय के साथ धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।

इस विषय से लेखक का संबंध केवल एक शोधार्थी के रूप में नहीं रहा, बल्कि इसे इतिहास की एक खुली पुस्तक की तरह समझने और अनुभव करने का प्रयास किया गया है। मंदिरों के पुजारियों, आयुर्वेदिक चिकित्सकों तथा स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों से संवाद के माध्यम से इस परंपरा से जुड़े अनेक तथ्यों को समझा गया और उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है।

यह पुस्तक केवल तथ्यों का संकलन नहीं है, बल्कि बूंदी की पाककला के इतिहास को पाठकों तक आत्मीयता के साथ पहुँचाने का एक प्रयास है। यह शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, इतिहास-प्रेमियों और सामान्य पाठकों के लिए एक सेतु का कार्य करती है, जो उन्हें हाड़ौती की सांस्कृतिक आत्मा से जोड़ती है।

SKU: N/A
Category:
Tag:
format

,

Customer Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Aadhunik Bundi Ki Pakkala Ka Itihaas”

Your email address will not be published. Required fields are marked *